अररिया, मार्च 17 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि राजस्व अधिकारी व राजस्व कर्मचारी के हड़ताल का असर अंचल कार्यालय में देखने को मिल रहा है। इस कारण दाखिल खारिज, परिमार्जन व भूमि सहित अन्य कार्य पूरी तरह बाधित हो गया है। यही नहीं आय, जाति, निवासी आदि प्रमाण पत्र भी नहीं बन रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है। लोगों ने बताया कि एक माह से अधिक समय से राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर है। वहीं एक सप्ताह पूर्व से राजस्व अधिकारी हडताल पर चले गए हैं। स्थिति यह है कि पहले से लंबित पड़े आवेदनों का ढ़ेर लगा हुआ था, लेकिन इनकी संख्या लगातार बढती जा रही है। जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा में देरी होने से भूमि धारकों और किसान को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों को रोज अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं सरकार ने आम लोगों की समस्याओं को द...