अररिया, फरवरी 18 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बिहार सरकार की सात निश्चय टू योजना के तहत सुधा डेयरी के नया मिल्क पार्लर का शुभारंभ हुआ। बीडीओ नेहा कुमारी, सुधा डेयरी के विपणन पदाधिकारी कुमार अमरदीप व व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामवेणी गुप्ता ने फीता काटकर उद्घाटन किया। बीडीओ ने कहा कि इस मिल्क पार्लर के खुलने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुधा उत्पादों की पहुंच आसान होगी। इसके साथ ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। आने वाले समय में इसका विस्तार गांवों तक होगी। वहीं सुधा डेयरी के विपणन पदाधिकारी ने बताया कि इस केंद्र पर ताजा सुधा दूध, दही, पनीर और पेड़ा जैसे उत्पाद आसानी से उपलब्ध होगा। मौके पर कमलदाहा पैक्स अध्यक्ष प्रशांत आनंद, पंडित ललित मिश्र, ईश्वर चंद गुप्ता, नीरव प्रसाद साह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...