अररिया, अगस्त 19 -- जिले में बिजली उपभोक्ताओं के घरों का बिजली बिल कम करने के लिए सरकार द्वारा सोलर पैनल लगाने पर जोर दिया जा रहा है। केंद्र की पीएम सूर्य घर योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी के साथ अब राज्य सरकार की ओर से भी आर्थिक मदद दी जा रही है। ऐसे में घर की छत पर सोलर पैनल लगवाना पहले के मुकाबले काफी सस्ता पड़ रहा है। बिजली विभाग के जेई अरविंद कुमार ने बताया कि कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के 500 से अधिक परिवारों ने सोलर पैनल लगाने के लिए आवेदन दिए है। इनमें से 11 परिवार में बैंक के द्वारा लोन स्वीकृति के बाद सोलर पैनल उनके घरों के छतों पर लगाया जा चुका है। एक उपभोक्ता ने नगद डॉलर पैनल लगाया है। सात परिवार को बैंक द्वारा स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इनलोगों घरों के छत पर सोलर पैनल लग जाएगा। जबकि 80 परिवार के सोलर पैनल के लिए बैंक को लोन ...