भागलपुर, अप्रैल 25 -- अररिया से अनिल झा की रिपोर्ट कुआड़ी थाना क्षेत्र के डाढ़ापीपर वार्ड संख्या 14 में बासोबासी जमीन में घर बनाने से मना करने पर एक महिला के साथ मारपीट करने व दबिया से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित महिला रीना देवी पति चंदन कुमार साह ने गांव के ही आठ लोगों पर केस दर्ज कराई है। पीड़िता रीना देवी ने बताया कि बासोबासी जमीन में पूर्व से विवाद चल रहा था। बासोबास के अंदर से एक रास्ता भी बना हुआ है। उस रास्ते से होकर हमलोगों का आना जाना होता है। 23 अप्रैल को बिरेन्द्र साह उस रास्ता पर घर बना रहा था। घर बनाने से मना करने पर घीरेन्द्र साह, बीरेन्द्र साह, रीता देवी, रेखा देवी, फुर्ति लाल साह, सतीश कुमार साह, युक्ति लाल साह व फूले देवी एकजूट होकर लाठी डंडा व हलवे हथियार के साथ गाली गलोज व लात मुक्का से म...