कुर्ला ट्रेन में लगेगा आज व कल अतिरिक्त कोच
जमशेदपुर, अगस्त 20 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ के कारण दो दिन एक स्लीपर और एक थर्ड एसी कोच अतिरिक्त लगेगा। वेटिंग ज्यादा होने पर 20 और 21 अगस्त को कोच लगाने का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से हुआ है। ट्रेन में दो कोच लगने से करीब 160 यात्रियों को सीट मिल सकती है। इससे पूर्व रांची से गोड्डा, हटिया से दुर्ग और राउरकेला से जगदलपुर एक्सप्रेस में भी एक-एक अतिरिक्त कोच लगाने का आदेश वेटिंग के आधार पर रेलवे ने दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.