जमशेदपुर, मार्च 30 -- शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस और शालीमार-मुंबई ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस का परिचालन अप्रैल में रद्द नहीं होगा। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने शनिवार को यह आदेश जारी किया है। पहले नागपुर रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण दोनों ट्रेनों का परिचालन 4 अप्रैल से 26 अप्रैल तक 21 दिनों के लिए रद्द करने का आदेश था। रद्द होने की घोषणा के बाद यात्री एक-डेढ़ महीने पहले से टिकट रद्द कराने लगे थे। आदेश वापस लेने से टाटानगर समेत पश्चिम बंगाल, कोल्हान, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, गोंदिया स्टेशन के पास लाइन मरम्मत और अन्य कार्यों के कारण ट्रेनों का परिचालन अप और डाउन दोनों दिशाओं में प्रभावित रहने की उम्मीद है। आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण भी टाटानगर की कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। रेलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.