कुर्ला एक्सप्रेस से अपडाउन में कई अवैध वेंडर गिरफ्तार, केस दर्ज, वसूला जुर्माना
जमशेदपुर, जून 14 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में शनिवार को अवैध वेंडर की जांच का अभियान दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के आदेश पर खड़गपुर स्टेशन से चलाया गया। इससे शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस समेत अन्य कई ट्रेन वाणिज्य रेल कर्मचारियों के निशाने पर थी। तीन ट्रेनों की जांच में कई अवैध वेंडर पकड़े भी गए। जिन्हें जुर्माना वसूलने के बाद आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया गया। इधर, टाटानगर और आदित्यपुर आरपीएफ भी लगातार अवैध वेंडर के घर पकड़ का अभियान चला रही है। बीते एक सप्ताह में आरपीएफ ने स्टेशन और ट्रेनों से 27 से ज्यादा अवैध वेंडर को पकड़ कर कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.