कुर्ला एक्सप्रेस में 19 तक लगेगा अतिरिक्त थर्ड एसी कोच
जमशेदपुर, जून 16 -- शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस में 19 जून तक एक अतिरिक्त थर्ड एसी और एक स्लीपर कोच लगाने का आदेश शनिवार को दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से हुआ है। टाटानगर से गुजरने वाली शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस में दो कोच लगने से पश्चिम बंगाल के साथ झारखंड और ओड़िशा के यात्रियों को भी सहूलियत होगी। इससे दोनों क्लास में 80 तक वेटिंग टिकट कंफर्म होने की उम्मीद है। बताया जाता है कि यात्रियों की भीड़ के कारण रेलवे ने यह निर्णय लिया है। पूर्व से भी कई ट्रेनों में रेलवे अतिरिक्त कोच लग रहा है। जानकारी के अनुसार, दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के आदेश पर टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली ओखा-शालीमार एक्सप्रेस में 2 अगस्त से एलएचबी कोच लगेगा। यात्री सुविधा में रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। शालीमार से ओखा एक्सप्रेस में एलएचबी कोच 4 अगस्त से लगना शुरू होगा। जबकि, टाटानग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.