जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर शुक्रवार दो अतिरिक्त कोच लगेगा। वेटिंग के आधार पर ट्रेन में एक स्लीपर और एक थर्ड एसी कोच लगाने का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से हुआ है ताकि यात्रियों की भीड़ के कारण आवागमन में दिक्कत नहीं हो। वेटिंग ज्यादा होने पर रेलवे दूसरे स्टेशन से भी चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...