पीलीभीत, जून 5 -- पूरनपुर, संवाददाता। शुक्रवार सुबह कुर्रैया हाल्ट के पास एक युवक का शव देखे जाने से हड़कंप मच गया। जानकारी लगते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त की जा रही है। शुक्रवार सुबह पूरनपुर- मैलानी रेल प्रखंड के कुर्रेया हाल्ट के पास रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा गया। एक ग्रामीण ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। जानकारी लगते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र गए। पीआरवी की सूचना पर थाना सेहरामऊ इंस्पेक्टर संजय कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए और जांच पड़ताल। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त करने के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मृतक की उम्र लगभग 28 साल बताई जा रही है। उसकी जेब से कुर्रैया से उदयपुर हाल्ट ...