रामगढ़, मई 17 -- गिद्दी,निज प्रतिनिधि। कुर्रा गांव में रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राजकुमार गंझू ने की। बैठक में अवैध कोयला खनन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित रैयत ग्रामीणों ने अवैध कोयला खनन करने का विरोध जताया। साथ ही खनन कार्य रोकने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुखिया दासो मरांडी, बसंत सोरेन, ललित ठाकुर, देवा गंझू, चंद्रिका भोक्ता, डालेश्वर महतो, कैलाश महतो, उदेश्वर महतो, मुंशी महतो, राजकुमार महतो, लालदेव महतो, दिलीप महतो, तुलेश्वर महतो, रामकिशुन महतो, विमल महतो, सीताराम महतो, पुरन महतो सहित कुर्रा, खपिया और रिकवा के अनेको ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- सौंदा बस्ती में आदिवासी-हरिजन समाज की बैठक यह भी पढ़ें- संगम खदान को लेकर बलकुदरा में ग्रामीणों की बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...