कुर्मी समाज की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेंगे : वर्मा
पीलीभीत, जून 30 -- बीसलपुर। राष्ट्रीय कुर्मी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कुर्मी समाज को जो पार्टी अधिक भागीदारी देगी। उसी को चुनाव में सहयोग किया जाएगा। कुर्मी समाज की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पत्रकारों से वार्ता करते हुये बीसलपुर में राष्ट्रीय कुर्मी महासभ संघ के प्रदेश अनिल वर्मा ने कहा कि प्रदेश में कुर्मी वोटरों की अधिक संख्या होने के बाद भी समाज का दोहन किया जा रहा है। कुर्मी समाज की एक बड़ी रैली लखनऊ में होगी। भाजपा व सपा से अधिक से अधिक टिकटों की मांग की जाएगी। जो समाज को सम्मान देगा उसी को पूरे दम खम के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा। राम मंदिर को हिंदू जनमानस की आस्था का केंद्र बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.