सिमडेगा, जनवरी 19 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। पर्यटक स्थल राजडेरा में कुर्मी समाज द्वारा आठवां महासम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने की। इस अवसर पर उन्होंने समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने पर जोर दिया। साथ ही भविष्य की योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए शिक्षा, एकता और संगठन सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। साथ ही उन्होंने जिला मुख्यालय में पटेल समाज के नाम से एक चौक एवं पटेल भवन निर्माण को लेकर चल रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल्द एक चौक एवं पटेल भवन का निर्माण किया जाएगा। मौके पर कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...