रांची, नवम्बर 20 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। झारखंड कुर्मी विकास परिषद की कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को केंद्रीय अध्यक्ष रणधीर कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बूटी में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 दिसंबर को कुर्मी विकास परिषद वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन करेगा, इसमें समाज के सभी गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में शैक्षणिक, राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और व्यावसायिक विषयों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने कुर्मी एकता पर विशेष जोर दिया और कुर्मी को अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध कराने का संकल्प लिया। मौके पर, नवनियुक्त महासचिव सुनील महतो और जिला अध्यक्ष रामनाथ महतो को परिषद के संरक्षक डॉ उदय नारायण महतो द्वारा सम्मानित किया गया। बैठक में संरक्षक डॉ रुद्र नारायण महतो, महासचिव सुनील कुमार महतो, जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो, संजय कुमार महतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.