मिर्जापुर, जनवरी 2 -- कैलहट। अखिल भारतीय कुर्मी महासभा की ओर से ग्राम नकहरा में गरीबों में कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राम बुलावन सिंह, जोनल मंत्री, प्रधान अभिषेक सिंह, जय सिंह ने किया। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के संस्थापक बाबू रामाधीन सिंह एवं रमपत्ती देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरु किया गया। रमपत्ती देवी के पुण्य तिथि गरीबों, विधवा महिलाओं एवं विकलांग में कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट लालसा सिंह व संचालन सुरेंद्र सिंह ने किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर चंद्रशेखर सिंह ने लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर जगदीश सिंह, आरती सिंह, महेंद्र प्रसाद सिंह,रविंद्र प्रताप सिंह,जय सिंह, गुरुदेव सिंह,मन्नू सिंह, संकेत सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.