औरंगाबाद, मार्च 13 -- दाउदनगर पटेल सेवा संघ के तत्वावधान में दाउदनगर-पटना रोड स्थित जदयू कार्यालय में पूर्व विधायक सतीश कुमार के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष भगवान सिंह ने की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा को संबोधित करते हुए पटेल सेवा संघ के प्रखंड सचिव आशुतोष पटेल ने कहा कि सतीश कुमार कुर्मी चेतना के महानायक माने जाते थे। समाज के प्रति उनकी सेवा भावना हमेशा याद की जाएगी और उनके द्वारा किए गए कार्य समाज में अमर रहेंगे। अध्यक्ष भगवान सिंह ने कहा कि सतीश सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया। उन्होंने बताया कि 1994 में आयोजित कुर्मी चेतना महारैली के वे प्रमुख नायक रहे और समाज को संगठित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.