बरेली, अप्रैल 13 -- कुर्मी क्षत्रिय सभा के तत्वावधान में रविवार को 18वें स्वजातीय परिचय सम्मेलन एवं कन्या सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 17 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और विवाह परिचयिका के विमोचन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, पूर्व राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार और पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केपी सेन गंगवार ने की। संचालन उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार ने किया। विवाह के बाद सभी नवदंपतियों को गृहस्थी के उपहार भेंट किए गए। जिलाध्यक्ष केपी सेन गंगवार ने कहा कि संस्था का मूल उद्देश्य समाज को एकजुट करना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संबल प्रदान करना है। कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.