हल्द्वानी, मार्च 8 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। टीपीनगर स्थित कुर्मांचल बैंक के रिकॉर्ड रूम में रविवार शाम भीषण आग लग गई। बैंक के महत्वपूर्ण दस्तावेज मिनटों में ही राख हो गए। इसके अलावा कमरों में रखा जरूरी लाखों का सामान खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि बगल में नकदी से भरा स्ट्रांग रूम और एटीएम मशीन आग की जद में आने से बच गए। दमकल और पुलिस ने मिलकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसएचओ हल्द्वानी विजय सिंह मेहता ने बताया कि शाम करीब 4:30 बजे स्थानीय दुकानदारों ने दमकल और पुलिस को कुर्मांचल बैंक के कमरे में आग लगने की सूचना दी। मौके पर टीमें पहुंचीं तो देखा कि बैंक के रिकॉर्ड रूम में आग लगी थी। वहां रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज आग की लपटों में खाक हो गए। इसके अलावा रिकॉर्ड रूम में मौजूद इंवर्टर, बैटरी, बिजली के तार, इलेक्ट्रॉनिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.