कुर्बान शाह बाबा के सालाना उर्स में कव्वालों ने बांधा समां
अयोध्या, मई 28 -- रानी बाजार, संवाददाता। दौलतपुर में स्थित हजरत कुर्बान शाह रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिवसीय सालाना संपन्न हुआ। उर्स के अंतिम दिन दरगाह पर सांसद अवधेश प्रसाद ने दरगाह पर माथा ठेका और चादर चढ़ाई। दरगाह पर कई वर्षों से दर्शन पूजन का कार्य देख रहे पवन कुमार यादव और दरगाह के खादिम नौशाद बाबा ने सांसद को जियारत कराई। रात में जवाबी कव्वाली का आयोजन हुआ। जिसमें देश की मशहूर कव्वाल अरशद कामली पीलीभीत और कव्वाला नेहा सुल्तानी कानपुर के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। दोनों लोक कलाकारों ने बारी-बारी से अपने कलाम और शायरी से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कव्वालों ने राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम से जुड़ी प्रस्तुतियां देकर क्षेत्र वासियों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। कव्वाल अरशद कामली ने कहा कि जमीं पर घर बनाया है मगर जन्नत में रहते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.