शामली, मई 21 -- थानाभवन। थाना भवन नगर के थाना परिसर में गुरुवार को ईद उल अजहा को लेकर शांति समिति की बैठक में सीओ ने कहा कि कोई भी खुले में कुर्बानी ना करे। कुर्बानी से संबंधित किसी प्रकार की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट न करे। यह प्रतिबंधित है। कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष इधर उधर न फेंकें, उसे निर्धारित स्थान पर गडढ़ों में खोदकर एवं दवा डलवाकर निस्तारित करें। सीओ अमित मौर्य ने कहा कि बकरीद के अवसर पर कोई भी खुले में कुर्बानी न करे। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत ने क्षेत्रवासियों से कहा कि ईद की नमाज़ केवल ईदगाह या मस्जिद में ही अदा करें और समय से ईदगाह पर पहुंचें। यह भी पढ़ें- बकरीद पर गाइडलाइन जारी, सोशल मीडिया से बचें इस मौके पर डॉ. तोहिद हसन ने सभी नागरिकों से नियमों का पालन करने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और त...