कुर्बानी में इंसान की देखी जाती है नीयत
चंदौली, मई 29 -- कमालपुर। बकरीद का पर्व पर गुरुवार को नौरंगाबाद ईदगाह, डोडिया, हेतमपुर, इनायतपुर, खोर आदि गांवों के लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की। इमामत कर रहे हाफिज इबरार ने नमाज अदा कराई। वहीं नमाज के बाद मुफ्ती मंसूर ने कहा कि अल्लाह को कुर्बानी प्यारी है। कुर्बानी में अल्लाह के पास इंसान की नियत देखी जाती है। इंसानों के अंदर त्याग और तक्वा होना चाहिए। साथ ही मुल्क में अमन-चैन कायम रहे। इसकी दुआ की गई। वहीं कमालपुर, बाघरी, रैथा आदि गांवों में भी लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा किया। इस दौरान मुमताज खान, लुकमान खान, निसार खान, जलील अंसारी, अकिल खान, शाहनवाज खान, सरफुद्दीन, इसरार खान आदि लोग रहे। यह भी पढ़ें- अमन की दुआ के साथ ईद-उल-अज़हा की नमाज अदा वहीं सकलडीहा प्रभारी भूपेंद्र निषाद, चौकी प्रभारी अजय शर्मा हमराहियों के साथ मुस्तैद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.