मुजफ्फर नगर, मई 29 -- मुजफ्फरनगर बकरीद पर हुई कुर्बानी के बाद नगर पालिका विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया है। इस सफाई अभियान में कुर्बानी के अपशिष्ट को किदवईनगर में कूड़ा प्लांट पर बड़े गड्ढे खोदकर दफन किया गया है। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी और करीब 18 टीमों ने विशेष कार्य किया है।चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बकरीद पर विशेष सफाई कराने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए थे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक और सफाई नायक व सुपरवाईजरों के साथ बैठक की थी। जिसमें सभी को विशेष सफाई के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर निगम प्रशासन अलर्ट मोड में रहा गुरुवार को बकरीद पर हुई कुर्बानी के अपशिष्ट की सफाई को लेकर विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान करीब 18 टीमो...