सहारनपुर, मई 16 -- सहारनपुर। ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के जानवरों के अपशिष्ट और अवशेषों के निस्तारण को निजी हाथों में दिए जाने के प्रस्तावित टेंडर के विरोध में पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने टेंडर प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की। जानकारी के अनुसार कुर्बानी के जानवरों के अपशिष्ट और अवशेषों के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए नगर निगम द्वारा पिछले वर्ष योजना तैयार की गई थी। इस संबंध में शांति समिति की बैठक में भी जानकारी दी गई थी। उसी योजना के तहत इस बार टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी। शुक्रवार को सपा पार्षद फहाद सलीम के नेतृत्व में नगर आयुक्त से मिले पार्षदों ने कहा कि ईद-उल-अजहा पर निकलने वाले सॉलिड वेस्ट, खाल, पेठा और हड्डियां वर्षों से मदरसों और यतीमखानों को निशुल्क दी जाती रही हैं...