कुर्बानी की वीडियो सोशल मीडिया पर डाली तो होगी कार्रवाई
बुलंदशहर, मई 23 -- आगामी ईद उल अजहा, गंगा दशहरा समेत अन्य पर्वों को लेकर शनिवार को जिला पंचायत सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने की। बैठक में प्रशासन ने साफ किया कि कुर्बानी की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने निर्देश दिए कि ईद उल अजहा पर सार्वजनिक स्थानों और खुले में कुर्बानी नहीं की जाएगी तथा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूरी तरह रोक रहेगी। कुर्बानी के अवशेषों को गहरे गड्ढों में दफनाने और तत्काल साफ-सफाई कराने के लिए सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही सड़क पर नमाज अदा नहीं करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में कहा गया कि सभी धार्मिक स्थलों और गंगा दशहरा मेले में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। पूरे जनपद में ड्रोन कैमरों से निगरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.