साहिबगंज, मई 27 -- बोरियो, प्रतिनिधि। त्याग व बलिदान का पर्व बकरीद की तैयारी पुरी हो गयी है। बकरीद 28 मई गुरूवार को मनेगी। इसकी तैयारी पुरी कर ली गयी है। बकरीद का नमाज ईदगाह में सुबह 7:00 बजे अदा की जाएगी। इसकी जानकारी ईदगाह कमेटी के सचिव मो. रिजवान अंसारी ने दी। रिजवान ने बताया कि अगर बारिश हुई तो बकरीद का नमाज मस्जिदों में अदा होगी। बकरीद को लेकर मुस्लिम समुदायों के बीच उत्साह का माहौल है। इसे बलिदान का पर्व कहा जाता है। बकरीद में सेवई, टोपी एवं इत्र आदि की खरीददारी जारी है। बकरीद के नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की जाएगी। यह भी पढ़ें- बकरीद पर नमाज का समय यह भी पढ़ें- सहरसा: जिले में आज मनाई जा रही ईद उल अजहा का पर्व यह भी पढ़ें- बकरीद आज- तैयारी पूरी, जिला प्रशासन मुस्तैद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...