जहानाबाद, फरवरी 2 -- कुर्था, निज संवाददाता। बिहार इंटरमीडियट परीक्षा कुर्था के तीन केंद्रों पर सोमवार से शुरू हो गयी। शहीद जगदेव स्मारक महाविद्यालय, प्लस 2 राम रतन उच्च विद्यालय सचई तथा कुर्था प्लस टू उच्च विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्लस 2 उच्च विद्यालय कुर्था परीक्षा केंद्र केवल छात्राओं के लिए बनाया गया है। उक्त केंद्र पर विलम्ब से पहुंची 22 छात्राओं को परीक्षा देने से वंचित कर दिया गया। इस सम्बन्ध में परीक्षा से वंचित परीक्षार्थियों का कहना है कि कुर्था बाजार जाम रहने के कारण हमलोग 5 मिनट विलम्ब से पहुंची। गेट पर रहे दंडाधिकारी और पदाधिकारियों से विलम्ब का कारण बताया। अनुनय विनय किया परन्तु किसी ने एक नहीं सुनी। लाचार होकर अंदर प्रवेश करने के लिए दूसरे गेट के पास से हम सभी अन्दर प्रवेश कर गयी। तब तक परीक्षा शुरू नहीं हुय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.