जहानाबाद, फरवरी 27 -- कुर्था, निज संवाददाता। शुक्रवार को ई किसान भवन कुर्था में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी कुर्था ने की। बैठक में कुर्था प्रखंड क्षेत्र के सभी उर्वरक विक्रेताओं नें भाग लिया। विक्रेताओं को प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कहा कि हर हाल में उर्वरक निर्धारित मूल्य पर ही बेचें। दूसरी ओर खुदरा विक्रेताओं नें उर्वरक क्रय और विक्रय में आने वाली अपनी समस्या से अवगत कराया। साथ ही उसके निराकरण कराये जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। जिसका समाधान किये जाने का आश्वासन दिया गया। कहा गया कि समस्या का हल वरीय पदाधिकारियों से बात चीत के बाद ही निकल सकेगा। बैठक में दुकानदारों के अलावा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष आकाश कुमार उर्फ़ मंटू, राजद अध्यक्ष डोमन दास, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि क्रांति कुमार, कृषि सम...