जहानाबाद, अप्रैल 6 -- कुर्था, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के 47 वां स्थापना दिवस के अवसर पर कुर्था मंडल में मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। जिला मंत्री सह विधानसभा प्रभारी राहुल वत्स ने समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के इतिहास, विचारधारा एवं उपलब्धियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। साथ ही, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में संगठन विस्तार पर भी विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में कुर्था मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा, प्रदेश कार्यसमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.