जहानाबाद, अप्रैल 23 -- गृहस्वामी पत्नी के साथ मकान बंद कर गए थे बाहर, लौटने पर चोरी की मिली जानकारी कुर्था, निज संवाददाता। कुर्था बाजार में यूनियन बैंक के पीछे स्थित एक बंद घर में चोरों ने चोरी कर ली। गृहस्वामी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार सात अप्रैल को वे पत्नी के साथ बाहर गए हुए थे। 22 अप्रैल को लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा था। गृह स्वामी के अनुसार चोरों ने करीब एक लाख नकद, तीन लाख के जेवरात व जरूरी कागजात चोरी कर लिया । सूचना पर स्थानीय लोग जुटे और पुलिस को खबर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।हाल यह भी पढ़ें- डेरनी में बंद घर से नकद सहित हजारों के सामान की चोरी के दिनों बढ़ती चोरी की घटनासे लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार कुर्था में सुखे नशा का युवक शिकार हो गए हैं। मोबाईल चोरी,चेन स्नेचिंग बंद घर के...