जहानाबाद, अप्रैल 28 -- कुर्था, निज संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था के सामने मंगलवार की दोपहर एक घर में चोरी की घटना ने लोगों को दहशत में डाल दिया। पीड़ित मुन्नी चौधरी की पत्नी कमला देवी ने बताया कि वे रोज की तरह खाना बनाकर घर के ऊपर और नीचे के कमरों में ताला लगाकर राणानगर पनशाला स्थित अपनी ताड़ी दुकान पर चली गई थीं। कुछ देर बाद जब वे लौटीं तो मुख्य दरवाजा बंद मिला, लेकिन छत पर बने कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 25 हजार रुपये नगद, हंसुली, मंगलसूत्र, पायल-बिछिया सहित अन्य आभूषण चोरी कर लिए। यह भी पढ़ें- मढ़ौरा के आभूषण दुकान में सेंधमारी, लाखों की चोरी घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष समीर कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई ...