जहानाबाद, मार्च 14 -- कुर्था, निज संवाददाता। कुर्था प्रखंड प्रमुख रूबी कुमारी उप प्रमुख देवेंद्र कुमार की कुर्सी अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन के दौरान चली गई। दोनों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव शून्य 10 से पारित हो गया। विगत 28 फरवरी को कुर्था प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के खिलाफ दस सदस्यों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। पंद्रह दिनों के बाद शनिवार को इसके लिए तारीख तय की गयी थी। चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमागहमी थी। प्रखंड कार्यपालक पदाधिकारी पंचायत समिति कुर्था सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने वरीय सदस्य समा प्रवीण की अध्यक्षता में बैठक बुलाई थी। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मत विभाजन हुआ, जिसमें प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के अलावा एक सदस्य नागेंद्र राम अनुपस्थित रहे। दस पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.