जहानाबाद, जनवरी 21 -- कुर्था, निज संवाददाता कुर्था प्रखंड के पूर्व प्रमुख चितरंजन प्रसाद वर्मा का निधन बुधवार को हो गया। उनका पैतृक गाँव वर्तमान में रतनी प्रखंड में है। निधन की सूचना पाते ही कुर्था के कई गन्य मान्य लोग उनके गांव पहुंचकर श्रधांजलि दी। वर्मा जी के निधन के बाद कुर्था में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके निधन पर शिव मोहन सिंह, पूर्व सरपंच लक्ष्मी राम, ब्रिज किशोर प्रसाद, सत्येंद्र कुशवाहा आदि ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा की वर्मा जी का कुर्था के प्रति अमित प्रेम था। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...