जहानाबाद, नवम्बर 19 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। कुर्था प्रखंड अंतर्गत ग्राम खैरा में धान फसल कटनी प्रयोग का आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण कृषि मूल्यांकन कार्य जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार एवं उप निदेशक, लघु जल संसाधन विभाग के प्रत्यक्ष सुपरविजन में किया गया। धान फसल कटनी प्रयोग का उद्देश्य क्षेत्र में धान उत्पादन की वास्तविक उत्पादकता, प्रति इकाई क्षेत्रफल उपज, तथा कृषि तकनीकों की प्रभावशीलता का सटीक एवं वैज्ञानिक आकलन करना है। निर्धारित प्लॉटों पर मानक पद्धति के अनुरूप कटाई, नाप-जोख, वजन एवं उत्पादकता का वैज्ञानिक परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग, आत्मा टीम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, तकनीकी सहायक एवं स्थानीय किसान उपस्थित रहे। विशेषज्ञों द्वारा किसानों को उन्नत खेती, बीज चयन, उर्वरक प्रबंधन एवं कीट नियंत्रण से सबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.