जहानाबाद, जून 24 -- कुर्था, निज संवाददाता राज्य सरकार द्वारा कुर्था को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने के बाद यहां के लोग शहरी सुविधाओं के दायरे में आ गए हैं और नियमित रूप से होल्डिंग टैक्स भी शहरी दर पर जमा कर रहे हैं। इसके बावजूद एलपीजी गैस कनेक्शन और रिफिल के मामले में अब भी उन्हें ग्रामीण श्रेणी में रखा गया है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- कुर्था नगर पंचायत के उपभोक्ता 45 दिनों पर मिल रहा गैस सिलेंडर, परेशानसमस्या का विवरण स्थानीय लोगों के अनुसार इंडेन गैस कंपनी द्वारा की गई मैपिंग में कुर्था नगर पंचायत को अभी भी ग्रामीण क्षेत्र में ही दर्ज किया गया है। यही कारण है कि गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग करने के बाद नंबर आने में करीब 45 दिन तक का समय लग रहा है। जबकि शहरी क्षेत्रों में यह अवधि अपेक्षाकृत कम होती है...