जहानाबाद, जून 21 -- कुर्था, निज संवाददाता। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुर्था गायत्री शक्ति पीठ में सैंकड़ो की संख्या में लोगों ने योग प्राणायाम का अभ्यास किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी द्वारा दीप प्रज्वालित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर योग शिविर में शामिल लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग प्राणायाम और ध्यान से व्यक्ति का तन मन परिस्कृत होता है। उपस्थित लोगों की प्रत्येक दिन योग करने की सलाह दी। कार्यक्रम में शक्ति पीठ के वरिष्ठ कार्यकत्र्ता डॉ विनय कुमार यादव, दीन दयाल सिंह, महेश जी, विकास कुमार, रविन्द्र अग्रवाल, वैजानाथ उर्फ़ बैजू प्रसाद, रोहित कुमार, उषा दीदी सहित काफ़ी संख्या में नर नारियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- शहर से लेकर गांव तक लोगों ने किया योग, दिया स्वस्थ जीवन का संदेश बतौर मुख्य अतिथि कुर्था थाना ...