रामपुर, अप्रैल 20 -- सैफनी। थाना क्षेत्र के अलफगंज गांव में कुर्क की गई गाटा संख्या 13 की भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में संग्रह अमीन व लेखपाल की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि हसीन अहमद व मोवीन ने करीब 560 वर्ग मीटर जमीन पर दीवार बनाकर कब्जा कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...