कन्नौज, जून 2 -- छिबरामऊ। उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि मोटर दुर्घटना दावा के अंतर्गत क्षेत्र के कुंवरपुर जनू गांव निवासी मूलचंद पुत्र संतराम पर 21 लाख 30 हजार रुपए बकाया होने के कारण 3 नवंबर 25 को खानपुर चौबे स्थित उनकी कृषि भूमि को कुर्क कर जप्त कर लिया गया था। उस कुर्क की गई कृषि भूमि की नीलामी 5 जून को दोपहर 12 बजे तहसील मुख्यालय छिबरामऊ में की जाएगी। नीलामी से संबंधित नियम और शर्तें संग्रह कार्यालय तहसीलदार छिबरामऊ से प्राप्त की जा सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...