फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 7 -- शमसाबाद, संवाददाता। गंगा कटरी में कई सरकारी जमीनों पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया है। यहीं नहीं कुर्क की गयी जमीन पर भी भूमाफियाओं की नजर है। ऐसी ही एक जमीन गुटैटी दक्षिण गांव में है। जहां चुपके से गन्ने की फसल को कटवा लिया गया। इसको लेकर डीएम को शिकायत भेजी गयी है। गुटैटी दक्षिण ही नहीं आस-पास के कई गांव में ग्राम समाज और गंगा की हजारों बीघा जमीन पड़ी है और इस पर कई स्थानों में भूमाफिया कब्जा कर फसलें करवा रहे हैं। नगला बसोला गांव में सरकारी जमीन पर गेहूं की फसल की बुआई करा दी गयी थी। इसको लेकर कायमगंज के एसडीएम और विधायक पति डॉ.अजीत गंगवार में नोकझोंक हो गयी थी। विवाद बढ़ता देखकर प्रशासन ने भी कड़े तेवर दिखाते हुये नगला बसोला में फसल की कटाई शुरू कर वा दी है। इसके बाद क्षेत्र के कई गांव में अवैध कब्जे वाली जम...