बाराबंकी, मार्च 14 -- फतेहपुर। फतेहपुर के सिहाली में शनिवार को तहसीलदार वैशाली अहलावत के नेतृत्व में पहुंची प्रशासनिक टीम एक गैंगस्टर की एक करोड़ 17 लाख की संपत्ति कुर्क ली गई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहाली निवासी मोहम्मद असलम पर कई मुकदमे दर्ज हैं। मुकदमा अपराध संख्या 543/25 धारा 3 (1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 से संबंधित अभियुक्त गैंग लीडर मोहम्मद असलम छल कपट, कूट रचना और रंगदारी से अवैध धनोपार्जन अचल संपत्ति अर्जित की गई थी। शनिवार को तहसीलदार वैशाली अहलावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। डुग्गी पिटवाकर कर गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किये जाने की घोषणा की गई। इस दौरान एक करोड़ 17 हजार की अचल संपत्ति पर कुर्की को कार्यवाही की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...