पाकुड़, अप्रैल 13 -- मुफ्फसिल थाना पुलिस ने कुर्की वारंट के आलोक में एक पुराने मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संग्रामपुर निवासी लाल मोहम्मद शेख के रूप में हुई है। ​इस संबंध में जानकारी देते हुए मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 249/15 के तहत मामला दर्ज था। लंबे समय से फरार रहने के कारण न्यायालय द्वारा आरोपी के खिलाफ कुर्की वारंट निर्गत किया गया था। ​थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया और कागजी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्...