कुर्की वारंटी समेत दो गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भेजे गए जेल
सीवान, मई 9 -- पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कुर्की वारंटी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में तरवारा मोड़ निवासी उत्तम कुमार तथा मकदूम सराय मिस्कार टोली निवासी इमाम हुसैन उर्फ भाई जी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार उत्तम कुमार के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था, जबकि इमाम हुसैन उर्फ भाई जी के विरुद्ध कुर्की वारंट निर्गत किया गया था। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी। गुरुवार की देर शाम थानाध्यक्ष विकास कुमार विट्टू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उनके घरों पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- दो वारंटी को पुलिस ने दबोचा गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.