मुंगेर, फरवरी 27 -- धरहरा,एसं.। धरहरा गांव निवासी नंदकिशोर सिंह के पुत्र सुखो सिंह उर्फ दीपक कुमार को पुलिस ने कुर्की वारंटी के तहत गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध न्यायालय से कुर्की वारंट जारी किया गया था। धरहरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...