आरा, मई 8 -- पीरो। हसन बाजार पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फरार कुर्की वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने पचमा गांव में छापेमारी कर धनंजय सिंह को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ न्यायालय से कुर्की का आदेश निर्गत था। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- फरार आरोपित के घर पर पुलिस ने कराई मुनादी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.