कुर्की नोटिस के बाद अदालत में सरेंडर करने वाले तीन आरोपितों को जमानत
औरैया, जून 20 -- अजीतमल, संवाददाता। वर्ष 2018 से लंबित चोरी के एक मामले में न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले तीन आरोपितों को जमानत मिल गई। आरोपितों की ओर से अधिवक्ता सचिन राजपूत ने प्रभावी पैरवी करते हुए अदालत के समक्ष पक्ष रखा, जिसके बाद न्यायालय ने उन्हें सशर्त जमानत प्रदान कर दी। जानकारी के अनुसार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/एफटीसी, औरैया की अदालत में विचाराधीन चोरी के मुकदमे में नामजद आरोपित भावना, कमल सिंह और रेशू लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इसे गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने 12 जून 2026 को उनके आवासों पर कुर्की नोटिस चस्पा कराने के आदेश दिए थे। आदेश के अनुपालन में जनपद फतेहपुर पुलिस ने आरोपितों के घरों पर नोटिस चस्पा किए थे। कुर्की की कार्रवाई के बाद तीनों आरोपितों ने न्यायालय में उपस्थित होकर आत्मसमर्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.