जहानाबाद, अप्रैल 29 -- महेंदिया, एक संवाददाताÜ। कुर्की-जब्ती की कार्रवाई से पहले परासी थाना पुलिस ने एक कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परासी थाना क्षेत्र के कामता गांव निवासी कुर्की वारंटी शशिभूषण को पुलिस ने करपी थाना क्षेत्र के कुसरे गांव स्थित पूजा ईंट भट्ठा से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शशिभूषण के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की वारंट जारी था, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पिछले कई महीनों से ईंट भट्ठा पर छुपकर काम कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। यह भी पढ़ें- फरार वारंटी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- रुड़की पुलिस ने फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.