जहानाबाद, अप्रैल 29 -- मेहंदिया, निज संवाददाता मेहंदिया थाना क्षेत्र में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के डर से दो अभियुक्तों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयपुर गांव निवासी राहुल ने मेहंदिया पुलिस द्वारा उसके खिलाफ चल रही कुर्की की कार्रवाई के भय से थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं दूसरी ओर, थाना क्षेत्र के इंजॉर गांव निवासी जनेश्वर दास के घर पर पुलिस कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान कार्रवाई का दबाव देखते हुए जनेश्वर दास ने भी मौके पर ही पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और अन्य फरार अभियुक्तों में भी दहशत का माहौल देखा जा रहा है। मेहंदिया से अजीत कुमार की रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.