समस्तीपुर, अप्रैल 30 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर ही एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य अभियुक्त के मृत होने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा के नेतृत्व में एसएसआई राजू कुमार, एसआई जय श्रीराम, चांदनी कुमारी सहित अन्य पुलिस बल धुरलख पंचायत के बनतर गांव में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- दहेज हत्या के आरोपित का घर का कुर्कगिरफ्तारी की प्रक्रिया इसी दौरान लंबे समय से फरार चल रहा अभियुक्त सुनील राय पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। बताया जाता है कि सुनील राय गांजा तस्करी के एक मामले में काफी स...