मोतिहारी, जून 17 -- संग्रामपुर, निसं । संग्रामपुर पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए कुर्की के दो आरोपियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया। वहीं चार पियक्कड़ व चार वारंट मामले के आरोपी गिरफ्तार किये गये। थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने बताया कि मश्रिग्राम तिवारी टोला गांव के महेश साह व संदेश साह ने कुर्की के भय से सरेंडर कर दिया। वहीं वारंट मामले में भनु राम भवानीपुर ,पंचभीड़वा के मोहन महतो व संग्रामपुर मठिया के असर्फी महतो व नगीना महतो वही शराब पीने के मामले में भवानीपुर के राम भरोश सहनी, मोती साह मंगलापुर के सूरज कुमार व वीरबहादुर सहनी शामिल हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.