कानपुर, सितम्बर 8 -- कानपुर। मादक पदार्थों की तस्करी में वर्ष-2018 से फरार चल रहे बलरामपुर, कटिहार, बिहार निवासी समीर के घर की कुर्की और मुनादी भी हुई। इसके बाद भी वह अदालत में हाजिर न हुआ। एनडीपीएस सेशन कोर्ट ने फिर सख्ती अपनाते हुए जीआरपी को हाजिर करने का निर्देश दिया। जीआरपी ने सात दिन बलरामपुर इलाके में डेरा डाल उसका मोबाइल नंबर हासिल किया। इस फोन को सर्विलांस में लगवाया। इसके जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस हुई। सुबह पांच बजे उसके घर पर छापा मार गिरफ्तार कर कानपुर लाई। अदालत में पेश किया और उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह ने बताया कि आरोपी समीर अंकित पते पर रात में सोने के लिए आता था। आसपास के लोगों ने बताया कि वह रात नौ बजे घर आता था और सुबह छह बजे तक रहता था। इसके बाद जंगल में झोपड़ी बनाकर रह...