लातेहार, अप्रैल 20 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कुरो मोड़ के समीप सोमवार की शाम लगभग चार बजे अर्टिगा कार और ऑटो के बीच हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में ऑटो चालक सहित सभी सवार शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार डालटनगंज की अर्टिगा कार छत्तीसगढ जा रही थी,इसी दौरान कुरो मोड़ के समीप ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान मोहन लोहारा (50 वर्ष, परहा टोली), संजना गिद्ध (18 वर्ष) कुरो कला,, प्रतिमा कुजूर,कुरो कला और टेंपू चालक अनिल घासी परहाटोली के रूप में की गई है। घायल में संजना गिद्ध काफी गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए भेजा गया। घटना के बाद अर्टिगा कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा र...